लोक निर्माण विभाग ने 39 कनिष्ठ व अपर सहायक अभियंताओं (सिविल) का तबादला दुर्गम में कर दिया है। प्रमुख अभियंता कार्यालय में तैनात मुख्य अभियंता सत्येंद्र शर्मा ने तबादला आदेश जारी किए। सभी अभियंताओं को 10 दिन में नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक, नरेंद्रनगर से अनिल कुमार को टिहरी, रमेश सिंह को ऋषिकेश से थराली, अखिलेश कुमार को एनएच रुड़की से एनएच धुमाकोट, कु. पूजा को रुड़की से टिहरी, प्रणवीर को दुगड्डा से लैंसडौन, राजेंद्र गिरी को अल्मोड़ा से रानीखेत, अनिल कुमार सैनी को रुड़की से टिहरी, विनय कुमार को सहिया से टिहरी, पूनम बिष्ट को काशीपुर से रानीखेत, अंजली जोशी को हल्द्वानी से रानीखेत, कु. मंजू को रुड़की से टिहरी, अनुपमा डोभाल को ऋषिकेश से टिहरी सुकीर्ति राठौर को नैनीताल एडीबी से रानीखेत, पूजा असवाल को एनएच डोईवाला से उत्तरकाशी, बालकृष्ण को श्रीनगर से कीर्तिनगर, मनु सिंह को रुड़की से टिहरी, अनिल कुमार मोतियान को श्रीनगर से घनसाली, पूरनपुरी गोस्वामी को पीएमजीएसवाई नैनीताल से एनएच रानीखेत, हेमचंद्र को पीएमजीएसवाई ज्योलीकोट से विश्व बैंक खंड टिहरी में हुआ।
वहीं छब्बील दास ऋषिकेश से पौड़ी, मनोज कुमार महतोलिया को हल्द्वानी से रानीखेत, महेंद्र सिंह दवाण को नरेंद्र नगर से पौड़ी, प्रदीप कुमार जोशी को हल्द्वानी से सल्ट, ललित मोहन बिष्ट को भवाली से रानीखेत, वेदपाल सिंह पंवार को हरिद्वार से पौड़ी, प्रशांत भट्ट को देहरादून से उत्तरकाशी, पुनीता रानी को रामनगर से रानीखेत, हरिनंदन मिश्र को रुद्रपुर से रानीखेत, कांता प्रसाद को भवाली से रानीखेत, अतुल कुमार राना को रुड़की से टिहरी, बलवंत सिंह दानू को देहरादून एडीबी से एनएच धुमाकोट, बालम सिंह जनी को एनएच हल्द्वानी से एनएच रानीखेत, संदीप वर्मा को देहरादून से बड़कोट, भव्य कांबोज को एनएच रुड़की से एनएच धुमाकोट, आलोक कुमार शर्मा को दुगड्डा से पौड़ी, गंभीर सिंह को हरिद्वार से पुरोला, आशीष अरोड़ा को दुगड्डा से पौड़ी, उमेश धारिया को ऋषिकेश से बड़कोट, भारत नंदन पांडे को रामनगर से रानीखेत स्थानांतरित किया गया है।
चार अपर सहायक अभियंता भी स्थानांतरित
लोक निर्माण विभाग मुख्यालय ने चार अपर सहायक अभियंता (विद्युत) का भी तबादला किया गया है। बाजपुर विद्युत यांत्रिक खंड में तैनात दिनेश चंद्र बहुगुणा और हरीश सिंह टोलिया को विद्युत यांत्रिक खंड पिथौरागढ़, टिहरी में तैनात दिनेश कुमार को ऋषिकेश और गोपेश्वर में तैनात आशीष सिंह को बाजपुर स्थानांतरित किया गया है।