फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: अस्पताल में AC का कंप्रेसर फटने से हादसा, तीन लोग बुरी तरह घायल, आईसीयू में भर्ती

Mon, 11 Jun 2018 10:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
AC compressor blast
विज्ञापन

हल्द्वानी में सोमवार शाम को अस्पताल में एसी का कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला हल्द्वानी के जाने माने  कृष्णा अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि एसी में अचानक तेज आवाज हुई और वह धमाके के साथ फट गया। जिससे वहां मौजूद तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

घायलों में गोपाल नेगी और अवतार सिंह शामिल हैं। तीसरे घायल के नाम की अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं जांच के बाद डॉक्टरों ने गोपाल नेगी की हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

AC compressor blast
दो लोग अभी आईसीयू में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों लोग अस्पताल परिसर में लगे एसी के कंप्रेसर में गैस भर रहे थे। एसी ठीक करते समय अचानक धमाका हुआ ओर वह फट गया।

अस्पताल के चेयरमैन डा. जे एस खुराना का कहना है कि हादसा अस्पताल परिसर में हुआ था। घायलों का इलाज किया जा रहा है। भविष्य में इस तरह की चूक न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें