फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को बचाने के लिए कूदा और खुद डूब गया

Tue, 22 Oct 2013 06:27 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में गंगा में नहाते समय पानी के तेज बहाव में आकर डूब रहे बड़े भाई को बचाने की कोशिश में छोटा भाई डूब गया।
विज्ञापन


बड़े भाई को वोट संचालकों ने रेस्क्यू कर सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन छोटा भाई पानी में लापता हो गया। जल पुलिस और गोताखोरों ने नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

तेज बहाव में फंसकर डूबने लगा
मंगलवार सुबह लुधियाना से एक परिवार घूमने के लिए लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आया था। अपराह्न भ्रमण के दौरान सभी तपोवन स्थित सच्चा धाम आश्रम के समीप घाट पर पहुंचे और यहां घाट किनारे गंगा में स्नान करने लगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नहाते समय चंदन कुमार (20) पुत्र अरविंद सिंह निवासी मौहल्ला मुंडियाकलां, लुधियाना (पंजाब) का अचानक पांव फिसल गया और वह तेज बहाव में फंसकर डूबने लगा।

विकास का कुछ पता नहीं
उसे डूबते देख छोटे भाई विकास कुमार (17) उसे बचाने पानी में उतर गया और वह भी डूबने लगा। परिजनों की चीख पुकार सुनकर वोट संचालक कमल और किशनलाल मोटर वोट लेकर नदी में उतरे। काफी मशक्कत के बाद चंदन को तो पानी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन विकास का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


तपोवन चौकी इंचार्ज हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि लापता किशोर की तलाश में सर्च आपरेशन किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। हादसे से परिजनों में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें