फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीव़ुड सिंगर का चुनाव स्टेट आइकन बनने से इनकार, वजह पिता से जुड़ी

Tue, 10 Jan 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
Jubin Nautiyal - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 के उत्तराखंड स्टेट आइकॉन से अपना नाम वापस ले लिया है। एक नवंबर 2013 को जुबिन नौटियाल को उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 को दृष्टिगत रखते हुए स्टेट आइकॉन नामित किया गया था।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए पत्र में जुबिन नौटियाल ने नाम वापस लेने के पीछे अपने पिता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल के आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेना बताया है।

पत्र में जुबिन ने कहा कि स्वाभाविक रूप से उन्हें अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार करना होगा। ऐसे में वह अपनी स्टेट आइकॉन की भूमिका से न्याय नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आयोग का जताया आभार

चुनाव आयोग - फोटो : file photo
उन्होंने कहा उक्त वर्णित परिस्थितियों के मद्देनजर उन्होंने स्टेट आइकॉन से नाम वापस लेने का निर्णय लिया है। पत्र में उन्होंने स्टेट आइकॉन मनोनीत करने पर चुनाव आयोग का आभार भी जताया।

स्टेट आइकॉन रहते हुए जुबिन ने विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम प्रस्तुत कर खासकर नवयुवकों को मतदान के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें