फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को फिर चकमा दे गई रितु कंडियाल

Wed, 11 Dec 2013 06:35 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में पुलिस और कांग्रेस की निष्कासित नेता रितु कंडियाल में लुकाछुपी का खेल चल रहा है। पुलिस ने रितु की लोकेशन ट्रेस की लेकिन वह फिर पुलिस को चकमा दे गई। पुलिस टीम नैनीताल में रितु की गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन


मोबाइल नंबर बदला
सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ रितु कंडियाल से संपर्क करने वालों के मोबाइल नंबर लगातार ट्रेस कर रही थी। इस बीच, रितु ने मोबाइल नंबर बदलकर किसी सख्श से बात की। मोबाइल नंबर की लोकेशन भी नैनीताल में निकली। एसटीएफ ने जांच में लगी टीम को इसकी सूचना दी।

पुलिस इस नंबर के जरिए रितु तक पहुंचने की कोशिश में थी। पुलिस ने नैनीताल के एक होटल के बाहर दबिश भी दी। लेकिन तब तक रितु वहां से जा चुकी थी। उसके बाद रितु का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ हो गया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि रितु को पुलिस कार्रवाई की जानकारी कैसे मिल रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दिया गच्चा
रितु पर युवती को निलंबित अपर सचिव जेपी जोशी से मिलाने और संबंध न बिगाड़ने की बात कहने का आरोप है। पुलिस की जांच में भी रितु की संलिप्तता सामने आई है। दुबई से लौटने के बाद रितु ने पुलिस को गच्चा देकर नैनीताल हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक के लिए अर्जी लगाई है।

महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगेगी
पुलिस की कोशिश है कि अदालत का फैसला आने से पहले ही रितु पर शिकंजा कस लिया जाए। जांच टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के मुताबिक रितु से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती थी।

शुरूआत में पुलिस यही मानकर चल रही थी कि रितु खुद उनके समक्ष पेश होकर मामले से जुड़े तथ्य बता देगी। लेकिन रितु के इस कदम से पुलिस अब उसे लेकर भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें