फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी जोशी प्रकरण की आरोपी पर होगा फैसला

Thu, 24 Apr 2014 03:40 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
‘मैं तो जांच में पुलिस को सहयोग करने के लिए दुबई से दून आई थी। लेकिन यहां आकर खुद ही फंस गई।’
विज्ञापन


पुलिस से सारी सच्चाई बयां की
यह कहना है जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में एक आरोपी रितु कांडियाल का। रितु बुधवार को अदालत में पेशी के बाद मीडियाकर्मियों से बात कर रही थी।

उसने कहा कि कुछ लोगों ने उसे दून न जाने की सलाह दी थी, लेकिन वह मदद के लिए आ गई। आरोप लगाया कि उसे रंजिशन फंसाया जा रहा है। रितु ने दावा किया कि उसने पुलिस से सारी सच्चाई बयां की है।

कहा, ‘मैंने सिर्फ पीड़िता और ब्लैकमेलिंग की आरोपी युवती को जोशी से मिलवाया था। लेकिन पुलिस ने मुझे क्यों फंसा दिया, यह समझ नहीं आता।’

उकसाया नहीं मात्र सलाह दी
इससे पूर्व कोर्ट में रितु के अधिवक्ता वीबी पांडे ने फाइल दाखिल कर कहा कि रितु पर धारा 376 (109) नहीं बनती। उसने किसी को उकसाया नहीं मात्र सलाह दी है। इसे युवती ने किस रूप में लिया, यह उस पर निर्भर करता है।
विज्ञापन


उधर, शासकीय अधिवक्ता बलवंत राय अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने मामले में जो चार्जशीट दाखिल की है उसमें युवती के 164 और 161 के बयान में स्पष्ट है कि रितु ने आरोपी को दुराचार के लिए उकसाया है।
विज्ञापन


बता दें कि रितु के खिलाफ पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, लेकिन अभी उस पर आरोप तय नहीं हो सके हैं।

बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत में बचाव पक्ष ने रितु के खिलाफ दर्ज धाराओं का विरोध किया। अदालत मामले में गुरुवार को फैसला सुना सकती है। आज ही आरोप भी तय किए जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें