फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मृतक पत्रकारों के आश्रितों को मिलेगी 45 लाख की आर्थिक सहायता, पेंशन के लिए भी मिला अनुमोदन

Fri, 12 May 2023 11:36 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पत्रकारों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के लिए बनी समिति के प्रस्ताव को सीएम धामी का अनुमोदन दिया है। इसके अलावा तीन प्रकरणों पर पेंशन के लिए भी अनुमोदन मिला है, जबकि छह प्रकरण अपूर्ण मिले हैं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के नौ मृतक पत्रकारों के आश्रितों को सरकार 45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के लिए बनी समिति के प्रस्ताव को सीएम धामी का अनुमोदन मिल गया है। इसके अलावा गंभीर बीमार पांच पत्रकारों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के लिए बनी समिति के प्रस्ताव को अनुमोदन दिया है। 29 अप्रैल 2023 को समिति की बैठक में उत्तराखंड संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के लिए पत्रकार कल्याण कोष से प्राप्त आवेदन प्रकरणों पर विचार के बाद मृतक नौ पत्रकारों के आश्रितों को 45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के प्रस्ताव पर सहमति बनी थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: नया खुलासा...जिस दोस्त पर दर्ज कराई थी दुष्कर्म की FIR, अब उसी के साथ नमाज पढ़ने की लगाई गुहार

इसके अलावा एक प्रकरण को मुख्यमंत्री राहत कोष से 72293 रुपये की आर्थिक सहायता के प्रस्ताव पर सहमति बनी है, जिस पर मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दिया है। तीन प्रकरणों पर पेंशन के लिए भी अनुमोदन मिला है, जबकि छह प्रकरण अपूर्ण मिले हैं। इनमें से एक प्रस्ताव को फिर से प्रस्तुत करने का सुझाव दिया गया है। अगली बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें