फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस योजना में कर्मचारियों, पेंशनरों और पत्रकारों को देशभर में मिलेगा मुफ्त उपचार, ऐसे मिलेगा फायदा

Sat, 19 Jan 2019 10:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

अगर आपको भी इस योजना का लाभ लेना है तो यह खबर आपके काम की है। 26 जनवरी से लांच होने वाले अटल आयुष्मान योजना के दूसरे चरण में सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क असीमित उपचार की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


इसके लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध हुए देशभर के तमाम बड़े अस्पतालों से एमओयू करने जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र सरकार ने देशभर के सभी राज्यों के तमाम बड़े अस्पतालों को सूचीबद्ध किया है।

राज्य में इस योजना के करीब 5.37 लाख परिवार हैं। इन परिवारों के पास देशभर के इन सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये सालाना तक का मुफ्त उपचार हासिल करने का विकल्प उपलब्ध है। यही सुविधा सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी मिलेगी। हालांकि उनके लिए अधिकतम धनराशि की कोई शर्त नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तय होगा पत्रकारों का अंशदान

राज्य स्वास्थ्य अभिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत जो बड़े और सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल शामिल हैं, उनमें उपचार का लाभ मिलेगा। नेशनल पोर्टेबिलिटी पर अगले कुछ दिनों में फैसला हो जाएगा। उसके बाद नेशनल सॉफ्टवेयर में उत्तराखंड के कर्मचारियों, पेंशनरों व पत्रकारों का डाटा भी अपलोड कर दिया जाएगा। 

अंशदान योजना में शामिल होने वाले मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लेकर अगले कुछ दिनों में फैसला हो जाएगा। पत्रकार योजना के तहत प्रतिमाह कितना अंश देंगे और कैसे जमा कराएंगे, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। राज्य स्वास्थ्य अभिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने बताया कि जल्द ही सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें