फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath landslide: जोशीमठ बचाने के लिए दो एक्शन प्लान बनाएगी सरकार, अध्ययन के बाद टीम सौंपेगी रिपोर्ट

Fri, 06 Jan 2023 01:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सरकार ने सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा की अगुवाई में एक विशेषज्ञ टीम जोशीमठ भेजी गई है जो बृहस्पतिवार की देर शाम पहुंच गई। अमर उजाला से बातचीत में सचिव डॉ. सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ की समस्या का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार धंसते जा रहे जोशीमठ को बचाने के लिए सरकार दो एक्शन प्लान बनाएगी। सरकार ने इसके लिए एक टीम जोशीमठ भेजी है, जो सभी पहलुओं पर अध्ययन के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। जोशीमठ में लगातार हो रहे भू-धंसाव से मकानों, दीवारों और सड़कों में दरारें बढ़ने लगी हैं। लोगों के घरों के नीचे से पानी निकलने लगा है।

विज्ञापन


पीड़ितों ने पलायन शुरू कर दिया है। इस बीच सरकार ने सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा की अगुवाई में एक विशेषज्ञ टीम जोशीमठ भेजी है जो बृहस्पतिवार की देर शाम पहुंच गई। अमर उजाला से बातचीत में सचिव डॉ. सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ की समस्या का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: चेहरे पर दिख रहे आपदा के आतंक के निशान, ये रिपोर्ट बता रही गेटवे ऑफ हिमालय की हालत
विज्ञापन
विज्ञापन





बताया कि अध्ययन के बाद दो एक्शन प्लान तैयार किए जाएंगे। एक प्लान तो जोशीमठ के आपदा प्रभावितों के पुनर्वास का बनाया जाएगा, जिसमें किस तरह निर्धारित समयावधि में लोगों का पुनर्वास किया जाएगा, यह भी तय किया जाएगा। दूसरा एक्शन प्लान जोशीमठ आपदा की जांच, इसके कारणों, उसके निवारण जैसे रेट्रोफीटिंग आदि का बनाया जाएगा। सरकार इन्हीं दो एक्शन प्लान पर काम करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें