फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath: वैज्ञानिकों की रिपोर्ट पर टिका जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन, टावर के पास दरारें आने से है बंद

Mon, 06 Feb 2023 09:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)

सार

रोपवे के संचालन में जोशीमठ से औली तक मैनेजर ऑपरेशन के अलावा 20 लोग रोजगार से जुड़े हैं। यदि लंबे समय तक इसका संचालन ठप रहता है तो कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का भी संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
बंद पड़ा जोशीमठ औली रोपवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ-औली रोपवे का भविष्य वैज्ञानिकों की रिपोर्ट पर टिका हुआ है। रोपवे के ईद-गिर्द खेतों में दरारें आने से चार जनवरी से इसका संचालन बंद है। इसका संचालन पिछले 28 साल से गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन


रोपवे के संचालन में जोशीमठ से औली तक मैनेजर ऑपरेशन के अलावा 20 लोग रोजगार से जुड़े हैं। यदि लंबे समय तक इसका संचालन ठप रहता है तो कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का भी संकट खड़ा हो जाएगा।

Joshimath: बढ़ रहा भू-धंसाव, सिंहधार वार्ड के पांच नए घरों में आईं दरारें, 868 हुई प्रभावित मकानों की संख्या
विज्ञापन


रोपवे कर्मी ऋषिपाल का कहना है कि वे भी 28 साल से यहां काम कर रहे हैं यदि रोपवे का संंचालन नहीं होता है तो परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा। जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र मनोहर बाग वार्ड में रोपवे का प्लेटफार्म स्थित है। सबसे पहले मनोहर बाग में ही मकानों और खेतों में दरारें पड़ी थीं।

रोपवे के टावर नंबर एक के निचले खेत में भी करीब सात इंच मोटी दरार पड़ी, इसके बाद चार जनवरी को प्लेटफार्म के ऊपरी हिस्से के खेत में 20 फीट लंबी, 4 फीट गहरी और 5 इंच मोटी दरार पड़ी, जिसके बाद रोपवे का संचालन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


रोपवे के मैनेजर ऑपरेशन दिनेश भट्ट का कहना है कि रोपवे का संचालन कब शुरू होगा यह वैज्ञानिकों की रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है। चार जनवरी के बाद कोई नई दरारें नहीं आई हैं। रोपवे प्लेटफार्म में लाखों की मशीनें हैं, जिन्हें सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें