फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath Sinking: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जोशीमठ का मामला, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने की PIL दाखिल

Sat, 07 Jan 2023 09:55 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Joshimath Is Sinking: जोशीमठ भू-धंसाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि पिछले एक वर्ष से जमीन धंसने के संकेत मिल रहे थे। कहा कि एक सप्ताह से जमीन धंसने से 500 से अधिक मकान प्रभावित हुए हैं। मकानों में दरारें आ गई हैं। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने अधिवक्ता एसपी मिश्रा के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल (जनहित याचिका) दाखिल की है। 
विज्ञापन


शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी डा. शैलेंद्र योगी उर्फ योगीराज सरकार ने बताया कि ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य ने जोशीमठ के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि जोशीमठ में आज जो भी हो रहा है वह खनन, बड़ी-बड़ी परियोजनाओं का निर्माण और उसके लिए किए जा रहे ब्लास्ट के चलते हो रहा है। यह बड़ी आपदा का संकेत है। कहा कि नगर में लंबे समय से भू-धंसाव हो रहा है। लोग इसको लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इसका खामियाजा आज एक एतिहासिक, पौराणिक व सांस्कृतिक नगर और वहां रहने वाले लोग झेल रहे हैं। बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: उजड़ रही है हमारी दुनिया...सीएम को पकड़कर चीखती रही महिला, फूट-फूट कर रोए लोग, देखें #Live
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकराचार्य पहुंचे जोशीमठ, कल करेंगे निरीक्षण
ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार को ज्योतिर्मठ पहुंच गए। मठ के प्रभारी मुकुंदानंद जी महाराज ने बताया कि शंकराचार्य रविवार को नगर में हो रहे भू-धंसाव का निरीक्षण करेंगे और प्रभावित लोगों से मुलाकात भी करेंगे।  शंकराचार्य रविवार को नगर में हो रहे भू-धंसाव स्थल का निरिक्षण करेंगे और प्रभावितों का हालचाल जानेगें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें