फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath: विरोधाभास से बचने के लिए जांच रिपोर्ट आपस में साझा करेगी केंद्रीय टीमें, समाधान के लिए देंगे सुझाव

Thu, 19 Jan 2023 03:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जोशीमठ भू-धंसाव पर भूगर्भीय जांच कर रही केंद्रीय संस्थानों के निदेशक व वैज्ञानिकों की ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें मुख्य सचिव ने केंद्रीय संस्थानों से आग्रह किया कि प्रभावित क्षेत्र का अध्ययन कर जल्द से जल्द अध्ययन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। सभी संस्थान अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट को एक-दूसरे के साथ साझा करें।
विज्ञापन
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ भू-धंसाव के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही अलग-अलग केंद्रीय संस्थान अपनी रिपोर्ट को एक-दूसरे से साझा करेंगे। जिससे जांच रिपोर्ट में किसी तरह का विरोधाभास न हो। बुधवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने जोशीमठ भू-धंसाव पर भूगर्भीय जांच कर रही केंद्रीय संस्थानों के निदेशक व वैज्ञानिकों के साथ ऑनलाइन बैठक की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Joshimath: PWD के गेस्ट हाउस पर चला बुलडोजर, दरकते भवनों की संख्या ने बढ़ाया खौफ, राहत शिविर में दिखा ऐसा हाल
विज्ञापन


बैठक में मुख्य सचिव ने केंद्रीय संस्थानों से आग्रह किया कि प्रभावित क्षेत्र का अध्ययन कर जल्द से जल्द अध्ययन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। सभी संस्थान अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट को एक-दूसरे के साथ साझा करें। जियोफिजिकल, जियो टेक्निकल या हाइड्रोलॉजिकल सर्वे को लेकर रिपोर्ट में विरोधाभास नहीं होना चाहिए। रिपोर्ट में स्पष्टता के साथ समाधान के लिए सुझाव भी दिए जाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें