फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jollygrant: अठूरवाला में फंदे से लटकर पौड़ी के युवक ने दी जान, एक साल से किराए पर रहकर चला रहा था टैक्सी

Mon, 11 May 2026 11:16 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)

सार

मृतक युवक का एक दोस्त खाना देने उसके कमरे पर पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अठूरवाला में किराए के मकान में रह रहे पौड़ी के एक युवक ने पंखे पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


कोटी, अठूरवाला वार्ड संख्या आठ में नीरज रावत (25) निवासी मूल निवासी बोंसरी पौड़ी का शव पंखे से लटका मिला। मृतक युवक अविवाहित था और यहां टैक्सी चलाता था। पिछले करीब एक वर्ष से अठूरवाला में गणेश थपलियाल के मकान में किराए पर रहता था। रविवार शाम मृतक युवक का एक दोस्त खाना देने उसके कमरे पर पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

Roorkee: आईआईटी रुड़की के शोधार्थी का शव झाल से बरामद, तीन दिन से था लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर नीरज फंदे से लटका था। पुलिस की मदद से युवक को जौलीग्रांट ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैठाणी ने कहा कि ऐसी संभावनाएं हैं कि मृतक युवक ने रविवार रात ही फंदे से लटककर अपनी जान दी है। जिसका पता सोमवार शाम चला। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें