थानो चौक से कुछ मीटर पहले ग्रामीण बैंक के पास एक बोरवेल ट्रक आम के पेड़ से टकराकर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक मुख्य मार्ग पर ग्रामीण बैंक के पास एक आम के पेड़ से टकरा गया। वन विभाग की टीम ने पेड़ को कटवाकर मार्ग सुचारू करवाया।