फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बोले, इस्पात और खनन में लाखों रोजगार

Sat, 20 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात एवं खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में खनिज का भंडार है। इसकी संभावनाओं का लाभ उठाकर लाखों रोजगार के मौके सृजित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


तोमर केडीएमपीआई सभागार में इस्पात और खनन की संभावनाओं पर आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये दोनों क्षेत्र देश की गरीबी और पिछड़ेपन को दूर कर सकते हैं। इसमें सात लाख लोगों को प्रत्यक्ष व पचास लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं।

इस्पात उत्पादन में दूसरे स्थान का लक्ष्य
इस्पात उत्पादन मामले में इस समय भारत चौथे स्थान पर है। लेकिन साल 2022 तक हम दूसरे स्थान पर आ सकते हैं। यह लक्ष्य हमने सामने रखा है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया का उत्पादन बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कई नए स्टील प्लांट स्थापित होंगे।
विज्ञापन


पॉस्को-आरसेलर के साथ समझौता हो रहा है। शोध कार्य को बढ़ावा देंगे। आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा। इस मौके पर खनन नीति का भी ब्योरा दिया। केंद्रीय मंत्री ने रोजगार संबंधी नीतियों का ब्योरा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें