फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः यहां सेवायोजन कार्यालय हाथों-हाथ देगा नौकरी

Sat, 10 Sep 2016 05:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बेरोजगारों को करीब 180 पदों पर हाथों-हाथ नौकरी मिलेगी। सेवायोजन कार्यालय और सेफ एजूकेट लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में 14 सितंबर को सुबह 11 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन असिस्टेंट के 100 और सीनियर ऑपरेशन एक्जीक्यूटिव के 80 पदों पर नियुक्ति मिलेगी।

ऑपरेशन असिस्टेंट पद के लिए 18 से 30 वर्ष के इंटरमीडिएट पास युवक आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर आठ से 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो माह का प्रशिक्षण भी

फेंगशुई धन
अभ्यर्थियों को 45 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 10 हजार से 17,500 रुपए शुल्क जमा करना होगा।

वहीं, सीनियर ऑपरेशन एक्जीक्यूटिव पद पर 18 से 30 वर्ष के स्नातक पास युवा आवेदन कर सकेंगे। इस पद पर 12 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

उन्हें दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए 30 हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए 14 सितंबर को सुबह 11 बजे से पहले करियर काउंसिलिंग अनुभाग में पंजीकरण कराना होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय सभी ओरिजनल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें