इसके बाद उक्त व्यक्ति ने वीजा, टिकट, मेडिकल आदि के लिए प्रतिव्यक्ति करीब 88 हजार रुपये बताए। इस पर तीनों ने एचडीएफसी बैंक के एक खाते में ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये पैसा जमा कर दिए। 10 नवंबर को रोहित ने उनके मेल पर टिकट और वीजा भेजा।
संदेह होने पर जांच की तो पाया कि टिकट और वीजा दोनों जाली हैं। उन्होंने आरोपी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि जांच एसआई कृष्ण कुमार को सौंपी गई है।