फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्टार नाइट में जितेंद्र के गीतों की धूम, देर रात तक झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
विंटर लाइन कार्निवाल के पांचवें दिन लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। टाउनहॉल में स्टार नाइट कार्यक्रम में लोक गायक जितेंद्र पंवार, किशन महिपाल, रजनीकांत सेमवाल, विवेक नौटियाल के गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमे। उत्तराखंड परिधान शो आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

रविवार को गायक जितेंद्र पंवार ने चिट्टू सिलु घाघरु, ऐजा स्याली... गीत से रंग जमाया। किशन महिपाल ने जिया कोरी-कोरी खांदू.., घुघूति.., फ्योंलड़िया... की प्रस्तुति दी। विवेक नौटियाल ने ध्यो लागीस.., रूप कू मंतर.., रजनीकांत सेमवाल ने पोस्तू का छूमा..., पुराणुं मेरु दर्जी... गीत से समां बांधा। शिवानी नेगी ने ऊंचा-ऊंचा सैंडल बनारसी साड़ी..., प्यारी निर्मला...सहित अन्य गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। लाइब्रेरी चौक पर हिमवंत महिला समूह की संयोजक पुष्पा पडियार, संदीप राणा ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। द बैंड शो ने लोगों की वाहवाही लूटी। गढ़वाल टैरेस पर लोक गायिका बीना बोरा एवं लोक कलाकार सुनील सजवाण ने पर्यटकों का मनोरंजन किया। वंदना मिश्रा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अटल उद्यान में जयश्री क्लब की अध्यक्ष माधुरी टम्टा की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। हास्य कलाकार त्रिलोक चौहान ने लोगों को गुदगुदाया। लंढौर चौक पर रवि पंवार ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुति का पर्यटकों और लोग ने लुत्फ लिया।


टाउनहाॅल में उत्तराखंड परिधान शो एवं डांस कार्यक्रम ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। परिधान शो के आयोजक अनिल गोदियाल ने बताया कि कलाकारों ने गढ़वाल-कुमाऊं, भोटिया, जौनपुरी, जौनसारी, रवांई क्षेत्र की पारंपरिक ड्रेस में कैटवाॅक किया।
विज्ञापन




-



भेदभाव का लगाया आरोप



जय बद्रीनाथ स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुलोचना रावत ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम को पत्र देकर कहा कि कुछ लोगों के कई कार्यक्रम हो रहे हैं लेकिन जो पंजीकृत समूह हैं उनके कार्यक्रम हटा दिए गए हैं। फूड फेस्टिवल में भी भेदभाव किया गया है। बिना पंजीकृत लोगों को सिफारिश के साथ कार्यक्रम का आवंटन किया गया है जो सही परंपरा नहीं है। वहीं, एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि किसी के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि कुछ लोगों ने टाउनहॉल में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। शरारती तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।





पार्किंग के लिए वसूली जा रही अधिक रकम : रजनीकांत

उत्तरकाशी से आए मशहूर लोक गायक रजनीकांत ने पार्किंग के लिए अधिक रकम वसूले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि अगर किसी का मसूरी आने का कार्यक्रम है तो पार्किंग के लिए जेब में 500 से 900 रुपये अलग से रखें।



-

फूड फेस्टिवल का समापन



रविवार को फूड फेस्टिवल का समापन हो गया। तीन दिनों तक चले फेस्टिवल में देश-विदेश के पर्यटकों ने उत्तराखंड व्यंजनों का खूब स्वाद चखा। कैफे स्वामी अनुष्का उनियाल ने कहा कि पहली बार उन्होंने अपना स्टाॅल फूड फेस्टिवल में लगाया। पहाड़ी व्यंजनों के प्रति पर्यटकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। उड़द की दाल के चौसा, झंगोरे की खीर, स्वांले, पकोड़े, मडुंवे की रोटी, सिड़े सहित कई व्यंजनों को पर्यटकों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें