फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रतिनियुक्ति से लौटे आईजी डॉ. दाते, आज करेंगे कैडर ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी डॉ. सदानंद दाते केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट आए हैं। वह सोमवार को कैडर ज्वाइन करेंगे। उन्होंने सात साल से ज्यादा सीबीआई मुंबई में सेवाएं दी हैं। डॉ. दाते 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उत्तराखंड में उन्होंने विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आईपीएस डॉ. सदानंद दाते अक्तूबर 2018 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। वह उत्तराखंड में हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर जैसे बड़े जिलों के कप्तान रहे हैं। एनएच-74 घोटाले की जांच भी उन्हीं के ऊधमसिंह नगर कप्तान रहते हुई थी। डॉ. दाते ने इसके अलावा भी प्रदेश में कई बड़े मामलों की जांच की है। वह पिछले दिनों प्रतिनियुक्ति कार्यकाल पूरा कर उत्तराखंड लौट आए हैं जो कि सोमवार को कैडर ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें