फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से बचना है तो कोदा-झंगोरा खाएं

Mon, 01 Feb 2016 01:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के मौसम में चुस्त दुरुस्त और निरोगी रहना चाहते हैं तो पहाड़ का मोटा अनाज फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन


कोदा (मंडुवा), झंगोरा, मोटी दालें आपको ना केवल गर्म रखेगी बल्कि जरूरत के मुताबिक ऊर्जा और पोषण भी देगी। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह विशेष तौर पर लाभदायक है।

सर्दियों में खांसी, जुकाम, बुखार, कोल्ड डायरिया समेत अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या काफी अधिक बढ़ जाती है। वहीं अधिक उम्र के लोगों को स्ट्रोक्स, पैरालिसिस और सांस की समस्या, ब्लड प्रेशर और हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार खान-पान का ध्यान रख मौसमी बीमारियों से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। विशेषकर पहाड़ का मोटा अनाज और दालें भोजन का हिस्सा होनी चाहिए।

पहाड़ में उगने वाले ज्यादातर मोटे अनाज में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है। सर्दियों में पहाड़ों में यही खाद्य पदार्थ लोगों को ठंड से बचाव करने में मदद करते हैं।

खान-पान में यह रखें ध्यान
- ठंडा पानी पीने से बचें। गुनगुना या गर्म पानी ही पीएं।
- रात को सूखे मेवे को दूध में भिगोएं, सुबह-सुबह खाएं।
- खाने में अंडा और दूध जरूर शामिल करें।
- बच्चों और बुजुर्गों को एक-एक चम्मच शहद दें।
- मौसमी फल केवल दिन के समय खाएं।
- दूध वाली चाय के बजाय ग्रीन या हर्बल टी पीएं।
- बच्चों को हर दो से तीन घंटे में थोड़ा-थोड़ा खिलाएं।
- गेहूं और सोयाबीन का आटा पीसकर रोटियां बनाएं।
- बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को मोटी दाल खिलाएं।

कोदा, झंगोरा, मोटी दाल समेत पहाड़ के अन्य मोटे अनाज शरीर को पर्याप्त पोषण देने के साथ ही गर्मी भी देते हैं। अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलेगा तो बीमारियों का खतरा भी कम रहेगा। मोटा अनाज इस मौसम में बेहद फायदेमंद है।
विज्ञापन

- ऋचा कुकरेती, डाइटिशियन, दून अस्पताल

सर्दियों में बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। ठंड से बचने के साथ ही खान-पान का ध्यान रखा जाए तो कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। मोटा अनाज और दालें सर्दियों के मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं।
- डा. महावीर सिंह, फिजिशियन, दून अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें