फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा 2019: प्लंबर के बेटे को मिली 1600वीं रैंक, इंजीनियर बनने का है सपना

Sun, 16 Jun 2019 10:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नवीन सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रतिभा कभी संसाधनों की मोहताज नहीं होती। इन पंक्तियों को साकार किया है रेसकोर्स निवासी नवीन सैनी ने। नवीन ने जेईई एडवांस में देशभर में 1600वीं रैंक हासिल की है। रेसकोर्स निवासी नवीन सैनी के पिता सुशील सैनी प्लंबर और मां शीला सैनी हाउस वाइफ हैं।

विज्ञापन





नवीन ने जेईई मेंस में 99.5 परर्सेंटाइल हासिल की थी। 2018 में सेंट थॉमस कॉलेज से 87 फीसदी अंकों के साथ 12वीं करने वाले नवीन ने जेईई भी दिया था। उन्होंने जेईई मेंस क्वालिफाई कर लिया लेकिन एडवांस में चूक गए। इस साल उन्होंने दोगुनी तैयारी की और शीर्ष 1600 छात्रों में शामिल हुए। नवीन ने बताया कि वह घर पर पांच से छह घंटे रोजाना पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि वह आईआईटी में एडमिशन पर फोकस कर रहे हैं। 

जेईई एडवांस और एम्स की परीक्षा में मारी बाजी

हरिद्वार के डीएवी पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र अमन सैनी ने बड़ी सफलता हासिल की है। अमन ने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया में 2734 और एम्स में 982 रैंक हासिल की। अमन की प्रथम च्वाइस आईआईटी रुड़की में इलेक्ट्रिकल ब्रांच से इंजीनियरिंग करने की है।

मूलरूप से शामली क्षेत्र के हसनपुर लुहारी गांव निवासी हाल निवासी टिहरी विस्थापित शिवालिकनगर में रहने वाले योगेंद्र सैनी सिडकुल स्थित रॉकमैन कंपनी में काम करते हैं। योगेंद्र सैनी के तीन बच्चों में सबसे छोटे पुत्र अमन सैनी ने हाल में उत्तीर्ण की इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में टॉप किया। अमन सैनी ने इंटरमीडिएट में बायो और गणित के साथ पढ़ाई की थी।

इसी के साथ मेडिकल की एम्स की पढ़ाई में 982 रैंक प्राप्त की। अमन का कहना है कि वह आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल ब्रांच से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे। बताया कि उसकी बड़ी बहन डॉ. दीपांजलि सैनी एमबीबीएस कर अलवर में सरकारी अस्पताल में सेवा दे रहीं हैं। उनकी मझली छोटी बहन ऋतिका सैनी ने एमटैक उत्तीर्ण किया और अब लखनऊ से पीएचडी कर रही हैं। उनका कहना है कि कड़ी मेहनत के बल पर कोई भी सफलता दूर नहीं है। 
विज्ञापन

संजय आईआईटी कानपुर से करेंगे इंजीनियरिंग 

शिवडेल पब्लिक स्कूल हरिद्वार के छात्र संयम मिश्रा ने आल इंडिया रैंक 3492 लाकर अपनी मेहनत से साबित कर दिया कि अगर हमारा संकल्प दृढ़ हो तो सफलता अवश्य हासिल होती है। संयम अब आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल ब्रांच से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। नवोदय नगर रोशनाबाद के निवासी राजनारायण मिश्रा के पुत्र संयम मिश्रा ने जेईई एडवांस में 3492 रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

संयम ने कोटा क्लासेज से तैयारी कर यह सफलता प्राप्त की है। संयम का कहना है कि जेईई में सफलता हासिल करने के लिए रात दिन पढ़ाई की। पढ़ाई करने में उनके पिता का सबसे अहम योगदान रहा। संयम ने बताया कि शिवडेल पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उसकी छोटी बहन 11वीं में पढ़ाई कर रही है और साथ में नीट की तैयारी भी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें