नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन को लेकर अटकलें जारी हैं। गुजराती विश्राम स्थलों के प्रबंधक कह रहे हैं कि हरिद्वार में रुकने की बजाय जसोदा बेन सीधे बद्रीनाथ भी जा सकती है। हालांकि, 28 व 29 अप्रैल को उनके हरिद्वार आने की संभावनाएं बराबर बनी हुई हैं।
जसोदा बेन हरिद्वार आयी तो 80 प्रतिशत संभावना है कि वे सप्तसरोवर के कच्छी आश्रम, समन्वय सेवा कुटीर अथवा शांतिकुंज में ही ठहरेंगी।
काली कमली धर्मशाला या गुजरात भवन में उनके ठहरने की संभावनाएं सुरक्षा कारणों से क्षीण हो गयी हैं।
प्रशासनिक अधिकारी इस संबंध में किसी भी जानकारी से इंकार करते हैं किंतु विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जसोदा बेन उत्तरी हरिद्वार में कहीं ठहरेंगी।