फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें हुई रद्द, इस वजह से नहीं पहुंची

Tue, 25 Apr 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
जनशताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : google
विज्ञापन
अमृतसर-हरिद्वार के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस 25 अप्रैल को रुड़की स्टेशन नहीं पहुंची। इससे रुड़की और हरिद्वार आने वाले व वापस पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा श्रीगंगानगर से हरिद्वार के बीच चलने वाली ट्रेन भी रुड़की नहीं पहुंची।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में पहले से आरक्षण कराने वाले सैकड़ों यात्रियों को टिकट रद्द करवाने पड़े। इसके अलावा हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल करीब 15 घंटे देरी से रुड़की स्टेशन पहुंचने की उम्मीद है। इसका रुड़की पहुंचने का समय रात 12.25 बजे है।
विज्ञापन

वाराणसी से भटिंडा वाली ट्रेन दो घंटे लेट

Demo Pic
वाराणसी से भटिंडा के बीच चलने वाली ट्रेन करीब दो घंटे देर से रुड़की पहुंची।

इस ट्रेन के पहुंचने का समय दिन में 12.20 बजे है। कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक सुशील कुमार का कहना है कि अंबाला-सहारनपुर के बीच ओवरब्रिज पर कार्य के कारण रुड़की आने वाली दो ट्रेनें रद्द की गई हैं। बुधवार से दोनों ट्रेनों का संचालन होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें