फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकी पुल की डेडलाइन अब 31 अगस्त

विज्ञापन
जानकी पुल। फाइल फोटो। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। जानकी झूला पुल निमार्ण की डेडलाइन 31 जुलाई को पूरी हो गई। लेकिन पुल का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया। अब कहा जा रहा है कि 31 अगस्त के अंत तक पुल का निर्माण कार्य पूरा हो पाएगा। पूर्व में कई बार पुल निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी नरेंद्रनगर डेडलाइन रख चुका है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी नरेंद्रनगर की ओर से कैलाश गेट के समीप पूर्णानंद घाट में गंगा नदी पर 346 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। इसमें 274 मीटर झूला पुल और 72 मीटर एप्रोच रोड शामिल है। वर्ष 2014 मेें इस पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। जिसको अर्द्धकुंभ से पूर्व पूरा करने की डेडलाइन रखी गई थी। इसके बाद वर्ष 2016 में बजट के अभाव में पुल का कार्य बंद हो गया। इसके बाद बजट की स्वीकृति मिलने पर जनवरी 2019 में जानकी सेतू का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान पुल का निर्माण पूरा करने के लिए डेडलाइन जनवरी 2020 रखी गई। मगर पीडब्ल्यूडी नरेंद्रनगर पुल का निर्माण पूरा नहीं कर पाया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पुल निर्माण की तारीख को आगे बढ़ाते हुए जुलाई 2020 रखा। बावजूद इसके जानकी सेतू का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। आला अधिकारियों की मानें तो 31 अगस्त तक पुल का निर्माण पूरा की डेडलाइन रखी गई है।
कोट-
पहले लॉकडाउन और अब लगातार हो रही बारिश के लिए पुल के निर्माण में व्यवधान हुआ है। वर्तमान में पुल में पेंट का कार्य चल रहा है। इसके बाद डामरीकरण होना है। अगस्त तक पुल का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय सिंह बिष्ट, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी नरेंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें