फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर ग्रेनेड हमले में उत्तराखंड के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 07 Mar 2019 07:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
मृतक मो. शारिक
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर बस स्टैंड पर गुरुवार को हुए ग्रेनेड हमले में उत्तराखंड के एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जम्मू ब्लास्ट में शारिक के मामा साजिद, कलियर के तेलीवाला निवासी गुलफाम समेत उनके साथ जम्मू गए सहारनपुर के गागलहेड़ी निवासी दोनों युवक भी घायल हो गए हैं। शारिक के मामा के परिवार के लोग हादसे की सूचना मिलते ही जम्मू रवाना हो गए हैं।बताया जा रहा है कि हादसे में 32 और लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


युवक मो. शारिक(17) रुड़की के टोटा कल्याणपुर का रहने वाला था। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले शारिक के पिता की मौत हो गई थी। परिवार में मां मेहराज, बड़े भाई आरिफ और पांच बहन हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी शारिक और बड़े भाई पर आ गई थी। शारिक का बड़ा भाई आसपास मजदूरी करता था। जबकि शारिक करीब दो साल पहले टोडा ऐहतमाल निवासी अपने मामा साजिद के पास जम्मू में सिलाई का काम सीखने चला गया।

जनकारी के अनुसार, जिस वक्त सुबह लगभग 11.30 बजे  धमाका हुआ उस समय बस में छह से सात लोग सवार थे। इनके अलावा धमाके से आसपास के दुकानदार व कुछ यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों के सहयोग से गवर्नमेंट मेडिकल कालेज ले जाया गया। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें