इधर, लापता युवकों के परिजन भी उन्हें तलाशते रहे। बृहस्पतिवार सुबह घर लौटे युवक ने लापता युवकों के परिजन को घटना की जानकारी दी। इसपर सब एकत्र होकर मौके पर पहुंचे और कनखल पुलिस व जल पुलिस के साथ लापता युवकों को तलाशना शुरू किया।
काफी देर बाद पुलिस को एक युवक राहुल (25) पुत्र किशन लाल निवासी दक्ष रोड इंद्राबस्ती कनखल का शव गंगा में उतरता हुआ मिला। हालांकि दूसरे युवक दीपक (32) पुत्र महेश निवासी निर्मला छावनी हरिद्वार का अभी भी कुछ पता नहीं चल सका।
इधर, पुलिस ने तीसरे युवक मनीष पुत्र बलवंत सिंह को हिरासत में ले लिया। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि दीपक भी डूब गया होगा। पुलिस ने बताया कि लापता युवक की पत्नी चंचल ने पति की गुमशुदगी के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। फिलहाल हिरासत में लिए गए युवक से लापता युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।