50 से 75 प्रतिशत कवरेज श्रेणी में देश के शीर्ष 168 में यह जिले
जिले का नाम- अक्तूबर की रैंक नवंबर की रैंक
पौड़ी गढ़वाल- 35- 27
टिहरी गढ़वाल- 38- 30
चंपावत- 90- 45
नैनीताल- 97- 72
अल्मोड़ा- 139- 128
हरिद्वार- - 31
(नोट- पिछले माह हरिद्वार 25-50 श्रेणी में सातवीं रैंक पर था)
25 से 50 प्रतिशत कवरेज श्रेेेणी में देश के शीर्ष 201 में यह जिले
जिले का नाम- अक्तूबर की रैंक- नवंबर की रैंक
ऊधमसिंह नगर- 79- 41
ऐसे होती है रैंकिंग
जल सर्वेक्षण में चार रैंक में नंबर दिए गए हैं। पहली फ्रंट रनर श्रेणी है, जिसमें वे जिले शामिल हैं, जिनमें जल जीवन मिशन के लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत काम हुए हैं। दूसरी हाई अचीवर श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें 75-100 प्रतिशत काम हुए हैं। तीसरी अचीवर्स श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें 50-75 प्रतिशत काम हुए हैं। चौथी परफॉमर्स श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें अक्तूबर के लक्ष्य के सापेक्ष 25-50 प्रतिशत काम हुए हैं। पांचवीं एस्पाइरेंट्स श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें केवल 0-25 प्रतिशत काम हुए हैं।