फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: जेल में बंद युवाओं ने किया परीक्षा देने से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस जेल में बंद युवाओं को पटवारी परीक्षा दिलाने ले जाना चाहती थी। लेकिन, युवाओं ने परीक्षा देने से ही इनकार कर दिया। युवाओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक वे परीक्षा में भाग नहीं लेंगे। यह बात उन्होंने लिखित में दिया है।
विज्ञापन


पत्थरबाजी और उपद्रव के आरोपी 13 युवाओं में से छह को पटवारी परीक्षा में शामिल होना था। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को निर्देशित किया था कि युवाओं को पुलिस अभिरक्षा में ले जाकर परीक्षा दिलाई जाए। पुलिस ने जेल में बंद युवाओं से संपर्क किया तो उन्होंने परीक्षा देने से ही इनकार कर दिया। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन किया जा रहा था। लेकिन, युवाओं ने लिखित रूप से इनकार कर दिया। उनकी जमानत भी मंजूर हो गई है। लेकिन, बेल बांड न भरे जाने के कारण रिहाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें