फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद जैन दंपति पर एक और मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। किट्टी के नाम पर कई लोगों के जमा लाखों रुपये हड़पने के आरोपी जैन दंपति पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित दंपति फिलहाल जेल में हैं।
विज्ञापन

धारा चौकी इंचार्ज ने बताया कि साहिबा जैन और निशांत जैन निवासी कैनाल रोड रॉयल प्लाजा इंदरबाबा मार्ग, जाखन द्वारा किट्टी संचालन का काम बालाजी ट्रेडर्स के नाम से एमडीडीए कॉम्पलेक्स में चलाया जा रहा था। किट्टी में हजारों लोगों ने रकम लगाई हुई थी और मासिक रूप से रकम जमा करते थे। लोगों की किट्टी की समयावधि पूरी होने पर जैन दंपति फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब नेहा जायसवाल पत्नी भूपेश जायसवाल निवासी मोहिनी रोड, संजय कॉलोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि दोनों व्यक्तियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने और परिवार ने भी 50 हजार रुपये प्रति माह किट्टी के नाम पर जमा किए थे। अब पूरी रकम करीब 7.50 लाख रुपये होती है। इसी आधार पर शहर कोतवाली में जैन दंपति पर धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें