धर्मावाला पुलिस ने पशुक्रूरता अधिनियम में एक युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वाहन को सीज कर दिया है।
धर्मावाला बैरियर पर रोका
शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि विकासनगर से सहारनपुर मांस को ले जाया जा रहा है। पुलिस ने धर्मावाला बैरियर पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान हरबर्टपुर की ओर से आते लोडर विक्रम (छोटा हाथी) को रुकने का इशारा करने पर वह भाग निकला।
आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने पीछा कर वाहन को कब्जे में ले लिया। वाहन में सवार एक व्यक्ति भाग निकला, जबकि चालक अकरम पुत्र निजाम निवासी जीवनगढ़ को दबोच लिया। वाहन में चार बैल मिले। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है।