उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों का दौर है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां वोट बटोरने का कोई भी मौका छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
इस क्रम में कांग्रेस ने ऐसे नेता को बाजपुर से पार्टी में शामिल कर लिया है, जिसने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गर्दन काटने वाले को इनाम देने और उसका मंदिर बनाने की घोषण की थी।
जगतार सिंह बाजवा को कांग्रेस ने पार्टी में शामिल किया है और उनकी पत्नी सुनीता बाजवा को वह बाजपुर से यशपाल आर्य के खिलाफ मैदान में उतारने पर भी विचार कर रही है।