फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों को सेहतमंद बना रहे गुड़ और दालें, डेढ़ साल से वन विभाग पौधों पर कर रहा इस्तेमाल

Wed, 11 Sep 2019 02:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

- वन अनुसंधान ने गुड़, दाल, गोमूत्र और गोबर से तैयार किया जीवामृत
- परिणाम आए सकारात्मक 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुड़ और दालें इंसानों की सेहत ही नहीं बल्कि पौधों की सेहत को भी बेहतर रखने में मददगार साबित हो रहे हैं। वन अनुसंधान ने गुड़, दाल, गोमूत्र और गोबर से जीवामृत (घोल) तैयार कर नर्सरी से लेकर जंगल में लगाए गए पौधों पर इस्तेमाल किया है। वनाधिकारियों के अनुसार परिणाम सकारात्मक आए हैं। पौधों की ग्रोथ बेहतर हुई है। 

विज्ञापन


जापान की मियावाकी तकनीक से पौधों की जड़ों को जीवामृत के घोल में डूबो कर लगाया गया। नर्सरी में तैयार किए जाने वाले पौधों पर भी इसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया। वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट के अनुसार करीब डेढ़ साल से जीवामृत का इस्तेमाल नर्सरी और जंगल दोनों जगहों पर किया जा रहा है। इसके शुरुआती परिणाम सकारात्मक आए हैं। उनका दावा है कि पौधों की ग्रोथ तुलनात्मक तौर पर बेहतर हुई है। जीवामृत कीटनाशक के तौर पर भी काम करता है। इससे पौधों का बीमारी से बचाव होता है।

किसानों के लिए भी मददगार
वन अनुसंधान के अधिकारियों के अनुसार जीवामृत किसानों के लिए भी काफी लाभदायक है। अगर खेती में जीवामृत का इस्तेमाल किया जाए तो लाभ होगा। जीवामृत कैसे तैयार किया जाता है या इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है, यदि इसकी जानकारी कोई व्यक्ति या संस्था जानना चाहेगी तो विभाग उसे उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


जीवामृत को गुड़, दाल, गोमूत्र और गोबर के साथ थोड़ा ह्यूमस (सड़े पत्तों की खाद) आदि का इस्तेमाल कर तैयार किया जाता है। जीवामृत में आयरन, नाइट्रोजन समेत कई पोषक तत्व होते हैं। वन अनुसंधान में मियावाकी तकनीक से जंगल को तैयार करने का काम हो रहा है। इसमें जीवामृत का इस्तेमाल किया गया है, जिसके परिणाम काफी अच्छे आए हैं।
विज्ञापन

-संजीव चतुर्वेदी, वन संरक्षक (अनुसंधान)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें