फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी के मजे पर फिर सकता है 'पानी'

Sat, 11 Jan 2014 03:06 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर मौसम ने अपनी चाल न बदली तो इस बार लोहड़ी का त्योहार कुछ भीगा-सा रह सकता है। आने वाली 13 जनवरी को दून में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को प्रदेश में ज्यादातर जगह मौसम साफ रहा, ऊंची पहाड़ियों पर बेहद हल्की बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई।

ठंडी हवाओं से कंपकपी बढ़ी
पंतनगर, मुक्तेश्वर में बूंदाबांदी भी रही। राजधानी दून में सुबह के वक्त धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद अधिकतर समय बादल सूरज को ढके रहे।  उस पर ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी।

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 94, जबकि न्यूनतम 53 दर्ज किया गया। शनिवार को भी प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश, बर्फबारी रह सकती है।

गरज वाले बादलों की आशंका
राजधानी दून में आम तौर पर मौसम साफ रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं आंशिक और गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं।

राज्य मौसम केंद्र की मानें तो अगले 36 घंटे में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने जा रहा। मैदानी क्षेत्रों मसलन उधम सिंह नगर, हरिद्वार आदि स्थानों पर कोहरे का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य मौसम केंद्र के वैज्ञानिक डा. विक्रम सिंह के अनुसार न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव है, यह 4.5 डिग्री सेल्सियस के आस-पास या इससे भी कम रह सकता है। इससे ठंड में निश्चित रूप से बढ़ोत्तरी होगी। राजधानी दून का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें