फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में आज बारिश-बर्फबारी के आसार

Thu, 07 Jan 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशभर में आगामी दो दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। एक ओर मैदानी इलाकों सहित पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है तो दूसरी ओर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ भी पड़ सकती है। बारिश से ठंड में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन


बुधवार को प्रदेशभर में सुबह धूप खिली। पर दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और पारा तेजी से नीचे आ गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेशभर में कई जगह बारिश होगी। कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फ भी पड़ सकती है।

गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद मौसम सामान्य होने के आसार हैं। बारिश और बर्फ पड़ने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हालांकि बुधवार को रात का तापमान राजधानी में 8.1 डिग्री रहा। दिन का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


राजधानी में भी बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। बारिश के चलते राजधानी का तापमान दिन में करीब पांच से छह डिग्री गिर सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें