फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में आज भी होगी हल्की बारिश

Tue, 14 Jun 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि विभाग ने कहीं भी आंधी की चेतावनी नहीं दी है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन


प्रदेशभर में सोमवार को भी कई जगहों पर मौसम का मिजाज बदला रहा। राजधानी में 3.6 मिमी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री तक जाने के बाद शाम तक तापमान 25 डिग्री तक आ गया।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में अनेक स्थानों पर मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होगी। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बारिश की वजह से तापमान में भी मामूली गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें