फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में शुक्रवार को हो सकती है हल्की बारिश

Thu, 21 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बार‌िश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रदेश में शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। राजधानी में भी बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ के चलते गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


प्रदेशभर में बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहा। राजधानी में भी आसमान साफ और तेज धूप के बीच दिन का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शाम तक गर्मी से मामूली राहत मिली।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में कुछ जगहों पर शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी आंशिक से लेकर पूरे बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें