फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: देहरादून में देर रात हुई हल्की बारिश, आज भी बिजली चमकने और ओलावृष्टि के आसार

Sat, 18 Apr 2020 12:06 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून में देर रात को मौसम बदला और हल्की बारिश हुई। वहीं, प्रदेश के कुछ पहाड़ी इलाकों में आज ओले गिरने और बिजली चमकने का अनुमान है। कुछ मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी भी चल सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगह ओले गिर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा कई इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने का भी अनुमान है। वहीं दूसरी ओर कई मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी भी दी है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश में इस तरह का मौसम बना रह सकता है। राजधानी दून समेत आसपास के ज्यादातर इलाकों में भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही तेज रफ्तार आंधी चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें