फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lymphoma Disease: बेहद कम लोगों को ही इस ब्लड कैंसर की जानकारी, जान लीजिए बीमारी के लक्षण और सावधानियां

Fri, 16 Sep 2022 11:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

डॉ. अदिति परवेजा ने बताया कि लिंफोमा एक तरह का ब्लड कैंसर है। ये एक मैलिगनेंट ट्यूमर है, जो लिंफैटिक सिस्टम के लिए हानिकारक होता है। सेमिनार में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से 500 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए। जिन्होंने इससे जुड़े सवाल किए।
विज्ञापन
सुद्धोवाला स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में अमर उजाला की ओर से आयोजित विश्व लिंफोमा जा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से सुद्धोवाला स्थित गौतमबुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व लिंफोमा दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को लिंफोमा के संबंध में कई अहम जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से 500 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अमर उजाला देहरादून के जनरल मैनेजर डीडी जोशी ने की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 300 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया। वहीं, दून इंटरनेशनल स्कूल के सौ बच्चे, न्यू एरा अकादमी के 80 और सोशल बलूनी स्कूल के सौ बच्चों ने ऑनलाइन माध्यम से लिंफोमा के विषय पर जानकारी प्राप्त की।
 

इस मौके पर डॉ. अदिति परवेजा ने बताया कि लिंफोमा एक तरह का ब्लड कैंसर है। ये एक मैलिगनेंट ट्यूमर है, जो लिंफैटिक सिस्टम के लिए हानिकारक होता है। इसके लिए शरीर की आंतरिक प्रतिरक्षा प्रणाली का मजबूत होना आवश्यक है। बताया कि ये शरीर के किसी भी हिस्से में फैल सकता है। ये गले से शुरू होकर जांगों में भी हो सकता है।

विज्ञापन

 

कहा कि लक्षण दिखने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें, नहीं तो आखिरी स्टेज में इसका इलाज संभव नहीं है। इसके लिए डायग्नोसिस कराना जरूरी होता है, नहीं तो बीमारी का इलाज संभव नहीं हो पाता है। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश मिश्रा, संचालक उप प्राचार्य डॉ. रूपा हंसपाल, डॉ. प्रग्या सिंह, पैथोलॉजिस्ट कृष्णा आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन

ये हैं बीमारी के कारण
  •  परिवार का इतिहास भी एक कारण हो सकता है। लेकिन ये बहुत दुर्लभ है।
  • ये बीमारी संक्रमण से भी फैल सकती है।
  • स्वप्रतिरक्षित विकार का होना भी एक बड़ा कारण होता है। ये तब होता है जब मानव शरीर में प्रतिरक्षा क्षमता में असंतुलन हो जाता है।
  • खानपान के उत्पादों में रसायनिक पदार्थों का उपयोग होना भी एक बड़ा कारण इस बीमारी के लिए माना जा रहा है।
  • धूम्रपान ऐसे मामलों में सबसे बड़ा कारण पाया जा रहा है।
बीमारी के लक्षण
  • सूखी हुई लसीका ग्रंथियां, थकान, वजन घटना, रात में पसीना, खुजली होना
  • सुद्धोवाला स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में अमर उजाला की ओर से विश्व लिंफोमा जागरूकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें