फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार का विरोध जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

सहसपुर विधायक ने आक्रोश मार्च की तैयारियों को लेकर की बैठक
I
Iसहसपुर विधायक ने 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों का विरोध किया जाना चाहिए।I
विज्ञापन

Iअंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च की सफलता को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सुद्धोवाला स्थित अपने कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर लगातार हमले हो रहे हैं। सोची समझी साजिश के तहत उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी दुनिया को आवाज उठाने की आवश्यकता है। बैठक में आक्रोश मार्च की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को मार्च की सफलता के लिए दिशा निर्देश देने के साथ मुद्दे को लेकर जन जागरण करने की जिम्मेदारी भी दी। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष मीता सिंह, यशपाल सिंह नेगी, सुखदेव फर्स्वाण, यशपाल कैंतुरा, रवि कश्यप, अनिल नौटियाल, मंजू नेगी, रीता कैसी, पिंकी देवी, अर्चना क्षेत्री समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें