डीएम सविन बंसल ने सुद्धोवाला में अक्षय पात्र फाउंडेशन की रसोई का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्कूल में प्लास्टिक कंटेनर में पैक मिड डे मील भेजा जा रहा था। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि यह बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत ठीक नहीं है।
उन्होंने एसडीएम को स्टील कंटेनर में पैक मिड डे मील को स्कूल में भेजने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने संस्था को पत्र लिखा है। डीएम ने कालसी में जनसुनवाई के दौरान विकासनगर की ओर आते हुए सुद्धोवाला में अक्षय पात्र फाउंडेशन की रसोई का निरीक्षण किया था। रसोई में 350 स्कूल के लिए मिड डे मील तैयार किया जाता है। यहां साफ सफाई आदि व्यवस्था दुरुस्त मिली। लेकिन, छात्रों के लिए तैयार किए जा रहे मिड डे मील को पैक करने के लिए प्लास्टिक कंटेनर का प्रयोग हो रहा था। डीएम ने फाउंडेशन के अधिकारियों को मिड डे मील को स्टील कंटेनर में भेजने के लिए कहा। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि प्रबंधक को पत्र भेजा गया है।