फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में ब्राह्मण को नेतृत्व मिलना अच्छी बात : हरीश रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, पार्टी में ब्राह्मण नेता को नेतृत्व मिलना अच्छी बात है। मैंने कहा था कि सनातन, ब्राह्मण व कांग्रेस तीनों उदार व सबको साथ लेकर चलने वाले हैं। इसी ऐतिहासिक तथ्य को मैंने सामने रखा था। जब से कांग्रेस कमजोर हुई है ब्राह्मणों को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

हरीश रावत ने गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया। कहा, संगठन सृजन से समन्वय वादी अमृत निकला है। जो कांग्रेस को नई ताकत देगी। संगठन में कोई जिम्मेदारी न देने के सवाल पर हरीश रावत ने कहा, सभी पदों में मैं ही हूं, सिर्फ देखने का अंतर है। सभी पदों पर मेरी छाया खड़ी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीतने के लिए पार्टी नेतृत्व ने गोदियाल की क्षमता का आकलन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस में चतुर्भुज नेतृत्व है। इसमें गोदियाल, यशपाल, प्रीतम व माहरा हैं। यही चार स्तंभ पार्टी को अतिरिक्त ताकत देने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें