फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इस पवित्र मेले की आड़ में देश में दाखिल होंगे IS आतंकी!

Tue, 25 Apr 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
saint
विज्ञापन
भारत के इस पवित्र मेले को आड़ बनाकर आईएस के आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं। खुफिया एजेंसी के पास इसकी पुख्ता जानकारी है।
विज्ञापन


देश के सीमांत क्षेत्र टनकपुर में आयोजित होने वाले मां पूर्णागिरी मेले की आड़ लेकर आतंकी भारत में घुस सकते हैं। इस बाबत उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड से लगी नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।

दहशत फैलाने के लिए नेपाल के रास्ते साधु के रूप में आईएस आतंकियों की भारत में घुसपैठ की कोशिश की सूचना से बॉर्डर के साथ ही मां पूर्णागिरि धाम में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले संदिग्धों पर पैनी नजर

मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बॉर्डर पर गश्त बढ़ा दी गई है, वहीं दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

सूचना है कि आईएस आतंकवादी संगठन का एक गिरोह नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश में घुसपैठ कर धार्मिक स्थलों पर हमला करने की फिराक में है।

सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि उच्च स्तर से मिले निर्देश के बाद सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

एसएसबी को गश्त बढ़ाने के साथ ही दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले भगवा वस्त्रधारियों की विशेष रूप से गहनता से चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। सीमांत क्षेत्र टनकपुर और बनबसा के होटलों में भी नियमित चेकिंग शुरू कराई गई है। मां पूर्णागिरि धाम में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को भी साधु-संतों के रूप में आवाजाही करने वालों की गहन तलाशी लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें