फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर दीवानों को याद आईं प्रिंसेज पर्ल

Sun, 15 Feb 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे यानी प्रेम पर्व पर दून के प्रेम करने वाले इतिहास के पन्नों में गुम हुए प्रेम दीवानों को भी याद करना नहीं भूले। उन्होंने एक बार फिर ताजा की प्रिंसेज पर्ल की यादें। प्रिंसेज पर्ल, यानी तेहरान की राजकुमारी।
विज्ञापन


दून में बनी है कब्र
1823 में जन्मीं पर्ल ने परिजनों के तमाम विरोध के बावजूद अपना नाम एलिजाबेथ रख ईस्ट इंडिया कंपनी के एक एकाउंटेंट फ्रेडरिक से शादी रचा ली।

1888 में मौत के बाद इन्हें चंदर रोड स्थित सेंट जोंस की सीमेट्री में प्रेमी, पति फ्रेडरिक की बगल में ही दफनाया गया। इन प्रेमियों की कब्रों पर शनिवार को दून के प्रेम पंछी भी फूल चढ़ाने पहुंचे।

पर्ल के पिता ने ली थी कोलकाता में शरण
प्रिंसेज पर्ल के पिता मीर मोहम्मद यार खान सिंध केराजा मीर नासिर खान के भाई थे। लार्ड एलनबफ ने उनका राज हड़प लिया। लिहाजा, नासिर को यार खान संग कोलकाता में शरण लेनी पड़ी थी।
विज्ञापन


बेटी ने भी किया था प्रेम विवाह
एलिजाबेथ ने 1845 में एक बेटी मेरी को जन्म दिया। उसका बचपन बेहद लाड़-चाव में गुजरा। युवावस्था में मेरी को भी एक युवक एंड्रयू से प्रेम हुआ और उसने शादी रचा ली, लेकिन इनकी मौत एलिजाबेथ से पहले ही हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें