फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः उत्तराखंड में आईपीएस के पदों की संख्या बढ़ी

Fri, 12 May 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
ips
विज्ञापन
उत्तराखंड में आईपीएस के पांच पद बढ़ने पर मोहर लग गई है। डीओपीटी की दिल्ली में हुई कैडर रिव्यू बैठक में यह फैसला हुआ है। पांच पद बढ़ने से प्रदेश में आईपीएस की संख्या अब 74 हो जाएगी। इसी के साथ अब ट्रैफिक, फायर और विजिलेंस के डीआईजी का पद सृजित हो गया।  
विज्ञापन


उत्तराखंड में फिलहाल आईपीएस के 69 पद थे। दस नए पद बढ़ाकर यह संख्या 79 करने का प्रस्ताव डीओपीटी को भेजा गया था। काफी जद्दोजहद के बाद पांच पद बढ़ाने पर सहमति हुई थी। दिल्ली में बृहस्पतिवार को डीओपीटी कैडर रिव्यू की बैठक हुई है, जिसमें प्रदेश की तरफ से अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अशोक कुमार शामिल हुए।

बैठक में उत्तराखंड के पांच बढ़ाने पर मोहर लग गई। एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि इसी के साथ अब प्रदेश में डीआईजी ट्रैफिक, डीआईजी विजिलेंस और डीआईजी फायर के पद भी सृजित हो गए हैं। जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन

 
वहीं पांच पद बढ़ने से पीपीसी अधिकारी भी लाभान्वित होंगे। इनमें सीनियर चार पीपीएस अधिकारियों को तो छह जून को आईपीएस कैडर मिलने की उम्मीद है। नए पद बढ़ने से एसपी सिटी अजय सिंह सबसे सीनियर पीपीसी अधिकारी रह गए हैं। इस साल उन्हें भी आईपीएस कैडर मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें