फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उत्तरी ध्रुव के अभियान पर जाएंगी आईपीएस अपर्णा कुमार, दुनिया की सात ऊंची चोटियां कर चुकीं फतह 

Sun, 14 Jul 2019 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अपर्णा कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी डेनाली अलास्का को फतह करने वाली आईपीएस अपर्णा कुमार अगले साल उत्तरी ध्रुव के अभियान पर जाएंगी। अपर्णा ने यह बात शनिवार को आईटीबीपी मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कही। 

विज्ञापन


समारोह के के दौरान पर्वतारोही अपर्णा कुमार ने डेनाली अलास्का अभियान से जुड़े अनुभव साझा किए। अपर्णा ने बताया कि बेहद कठिन अभियान था, लेकिन उनके अमेरिकी गाइड सेवेस्टियन ग्रो कुन्हार्ट ने बहुत मदद की।

इसके चलते अभियान को मात्र 11 दिनों में पूरा कर लिया। अपर्णा कुमार ने बताया कि वे तीनों पर्वतारोहियों के साथ पूरी रात चढ़ाई करती थीं और दिन में विश्राम करती थीं। इसकी वजह दिन में धूप निकलने से बर्फ पिघल जाती थी जिससे फिसलने का खतरा बढ़ जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया की सात ऊंची चोटियां फतह कर चुकी हैं अपर्णा 

कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी के आईजी नीलेश, डीआईजी केपी सिंह, कमांडेंट एके गुप्ता, डिप्टी कमांडेंट सुनील कांडपाल, डिप्टी कमांडेंट उमंग खत्री, हरीशचंद पैन्यूली, आशीष शर्मा, एचबी गुरुंग समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। 

अपर्णा कुमार ने बताया कि वे वर्ष 2014 से पर्वतारोहण कर रही हैं और अब तक दुनिया की सात चोटियाें को फतह कर चुकी हैं। वर्ष 2014 में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो व ऑस्ट्रेलिया की कार्सटेंस पिरामिड फतह करने के बाद वर्ष 2015 में उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकांगकेगना अर्जेंटिना व रूस में अल्ब्रूस को फतह किया।

वर्ष 2016 में अंटार्कटिका के विंसन मैसिफ व माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। वर्ष 2019 में अलास्का अमेरिका में डेनाली पीक फतह की। अब अगले साल उत्तरी ध्रुव पर जाने की योजना है। अपर्णा कुमार का कहना है कि महिलाओं को पर्वतारोहण के क्षेत्र में आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें