आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के लिए चैंपियंस लीग खेल चुके सारूल कंवर ने गुरुवार को डीपीएल में धूम मचा दी।
पढ़ें, अब 42 तक मिल सकेगी सरकारी नौकरी
डीपीएल में टीजीसीबी नोएडा की ओर से खेलते हुए उन्होंने एआईसीसी इलाहाबाद के खिलाफ 51 गेंदों पर 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
पढ़ें, 'मौत' के बीच रहने को मजबूर उत्तराखंड के 337 गांव
सचिन को आदर्श मानने वाले सारूल मास्टर ब्लास्टर से मिले टिप्स को जिंदगी का सबसे अहम तोहफा मानते हैं। खास बातचीत में सारूल ने बताया कि उन्होंने साल 2010 में बतौर ओपनर पंजाब की ओर से यूपी के खिलाफ डेब्यू किया था।
पढ़ें, इस कब्रिस्तान में आना पसंद करते हैं लोग
टीम में युवराज सिंह भी थे। मैच में सारूल ने 42 रन बनाए। 2011 में आईपीएल के लिए उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
सारूल बताते हैं, ‘आईपीएल में प्लेइंग इलेवन में तो नहीं आ सके, लेकिन चैंपियन टी-20 लीग में इंडियंस से दक्षिण अफ्रीकी टीम कैप कोबराज के खिलाफ मैदान में उतरने का मौका मिला। तब कप्तान हरभजन थे और टीम में सचिन भी।
पढ़ें, ऐसा बैनर बनवाया तो चुनाव से नामांकन खारिज
चैंपियंस लीग में इडियंस की ओर से उन्होंने 4 मैच खेले। इनमें कुल 150 रन बनाए।’ सारूल घरेलू क्रिकेट में अब तक 2 हजार से अधिक रन बना चुके हैं।
सचिन के टिप्स से निखार रहा खेल
सारूल बताते हैं, ड्रेसिंग रूम में सचिन तेंदुल्कर, रोहित शर्मा और हरभजन सिंह के साथ काफी कुछ सीखा। सचिन से मिले टिप्स को फॉलो कर खेल को बेहतर बना रहा हूं।
पढ़ें, तेल, शैंपू लीजिए और बिजली का बिल जमा कीजिए
आईपीएल ने युवाओं को अच्छा प्लेटफॉर्म दिया है। मेहनत के जरिए लक्ष्य पर फोकस कर रहा हूं।