फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में निवेशकों के लिए जमीन चिन्हित, यहां मिलेगी उद्योगों को भूमि

Sun, 04 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
इन्वेस्टर्स समिट के दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट में मिले निवेश प्रस्ताव को धरातल पर लाने के लिए सरकार ने राज्य में जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में काशीपुर के नेपा, पिथौरागढ़ के मारचूला व टिहरी जिले के मदन नेगी में पर्यटन, एरोमा क्षेत्र में उद्योग लगाने को भूमि चिन्हित की गई है। 

विज्ञापन


काशीपुर के नेपा में 800 एकड़, टिहरी के मदन नेगी और पिथौरागढ़ के मारचूला में 30-30 एकड़ जमीन निवेशकों को देने के लिए सिडकुल के पास उपलब्ध है। नेपा की जमीन को एरोमा, फ्लोरीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग संबंधित उद्योगों को देने की कवायद चल रही है। वहीं, मारचूला व मदन नेगी में पर्यटन को बढ़ावा देने को होटल, मनोरंजन पार्क, फन गेम व अन्य गतिविधियों में निवेश करने वाली कंपनियों को जमीन दी जाएगी।

मारचूला व मदन नेगी में पर्यटन उद्योगों की काफी संभावना है। जिले स्तर पर किन उद्योगों में लोगों को ज्यादा रोजगार की संभावना है। इसके लिए उद्योग विभाग होमवर्क कर रहा है। प्रदेश सरकार ने इन्वेस्टर्स समिट में अलग-अलग सेक्टरों में देश दुनिया के निवेशकों के साथ 1.20 लाख करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर किए हैं। निवेश प्रस्तावों को सेक्टर वार वर्गीकृत किया जा रहा है। वर्ष 2019 तक सरकार ने 20 हजार करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


प्रदेश में सिडकुल के पास जहां-जहां लैंड बैंक मौजूद है। वहां निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। नेपा में सबसे ज्यादा जमीन उपलब्ध है। जहां पर एरोमा सेक्टर के उद्योग स्थापित करने की प्लानिंग की जा रही है। मारचूला व मदन नेगी में पर्यटन संबंधित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सौजन्या, सचिव एवं प्रबंध निदेशक सिडकुल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें