रायपुर स्टेडियम में इन्वेस्टर्स समिट को देखते हुए आज भी रायपुर-थानो मार्ग जीरो जोन रहेगा। समिट के दूसरे दिन भी अति महत्वपूर्ण लोग पहुंचेंगे। लिहाजा उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर के अन्य मार्गों पर अल्प समय के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।
यह रहेगा पूरे दिन का प्लान
-रिस्पना से नेहरू कॉलोनी होते हुए धर्मपुर चौक से तहसील से दून अस्पताल से एमकेपी, सीएमआई होते हुए वाहन वापस भेजे जाएंगे। किसी भी ऑटो या ई-रिक्शे को फव्वारा चौक नहीं भेजा जाएगा।
-नेहरू कॉलोनी तिराहे से सभी व्यवसायिक वाहन धर्मपुर चौक की ओर भेजे जाएंगे।
-धर्मपुर से फव्वारा चौक की ओर जाने वाले व्यवसायिक वाहन 06 नंबर पुलिया की ओर न भेजकर नेहरू कॉलोनी तिराहे की ओर भेजे जाएंगे।
-रायपुर क्षेत्र के विक्रम रायपुर अपर बाजार तक ही आ पाएंगे।
- 06 नंबर पुलिया से सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहन रायपुर की ओर न भेजकर जोगीवाला लाडपुर की ओर भेजे जाएंगे।
-05 नंबर व 08 नंबर विक्रम और रिक्शा रेलवे गेट से वापस घुमा दिए जाएंगे।
-कैंट प्रेमनगर के विक्रम बिंदाल पुल से वापस भेजे जाएंगे।
-रायपुर आईटी पार्क से आने वाले सभी विक्रमों को सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस मोड़ा जाएगा। उनके सर्वे चौक आने पर प्रतिबंध रहेगा।
-ओल्ड राजपुर, कुठालगेट से आने वाले व्यवसायिक वाहनों को डायवर्जन से साईं मंदिर तिराहे होते हुए आईटी पार्क की ओर भेजा जाएगा।
-शिव मंदिर तिराहे से सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों को छह नंबर पुलिया की ओर नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें मियांवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-छह नंबर पुलिया से कोई भी व्यवसायिक वाहन फव्वारा चौक की ओर नहीं भेजा जाएगा।
ये रहेगा अल्प समय का यातायात प्लान
-वीआईपी के दिल्ली से प्रस्थान होते ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट से थानो रोड महाराणा प्रताप चौक तक जीरो जोन रहेगा।
-वीआईपी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने से पूर्व एयरपोर्ट तिराहे पर एसडीआरएफ तिरोह की ओर जाने वाले सभी वाहनों को बैरियर लगाकर रोका जाएगा।
-लाडपुर से कोई भी वाहन महाराणा प्रताप चौक की ओर न भेजकर छह नंबर पुलिया की ओर भेजा जाएगा।
-पुलिया नंबर छह से समस्त वाहनों को पोस्ट ऑफिस लाडपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-किद्दूवाला तिराहे से कोई भी वाहन महाराणा प्रताप की ओर नहीं भेजा जाएगा। सभी वाहन पुलिया नंबर छह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
-चार नंबर चक्की की ओर से कोई भी वाहन महाराणा प्रताप की ओर न भेजकर मियांवाला छह नंबर पुलिया की ओर भेजा जाएगा।
-मालदेवता में रायपुर से आने वाले वाहनों को क्रमश: रायपुर, शिवमंदिर तिराहे व महाराणा प्रताप चौक से डायवर्ट कर पुलिया नंबर छह की ओर भेजा जाएगा।