फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट में छाया मेक इन इंडिया उत्पाद रिम्स

Mon, 08 Oct 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट में अल्मोड़ा विश्वविद्यालय और आरआई कंपनी का मेक इन इंडिया उत्पाद रिम्स भी आकर्षण का केंद्र रहा। दुनिया में रमन स्पेक्ट्रो फोटोमेटरी को मापने के लिए रिम्स उपकरण तैयार किया गया है।

विज्ञापन


यह भारतीय उत्पाद विदेशों में बनने वाले उत्पादों की तुलना में काफी सस्ता है। उत्तराखंड अल्मोड़ा विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने बताया कि यह उपकरण विवि और उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के सहयोग से तैयार किया गया है। इस उपकरण का प्रयोग राज्य के सामाजिक सरोकारों से संबंधित समस्याओं के निराकरण में किया जा सकेगा।

जैसे ग्राफीन आधारित एल्कोहल सेंसर, सोलर लैंप, भेषज पानी की बोतल, एमआर द्रव्य, नैनो पदार्थों आदि के निर्माण में किए जाने वाले शोध में इस उपकरण का इस्तेमाल होगा। आरआई कंपनी के संस्थापक मुख्य कार्यपाल अधिकारी डॉ. आरपी जोशी ने बताया कि जल्द इस उपकरण का स्टूडेंट वर्जन तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें