फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेशः गाय को बचाने के लिए गंगा में कूदा रिटायर्ड फौजी, देखते ही देखते कई कांवड़ियों ने लगाई छलांग

Tue, 30 Jul 2019 12:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
गाय को डूबने से बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीर्थनगरी के बैराज पुल के पास एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां गंगा के तेज बहाव में बह रही गाय को 63 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया।

विज्ञापन


63 वर्षीय व्यक्ति का नाम सुरेश पहलवान है। जो अंतरराष्ट्रीय पहलवान लाभांशु के पिता हैं और रिटायर्ड फौजी भी हैं। दरअसल, सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक गाय ऋषिकेश स्थित बैराज पुल पर पानी पीने के लिए नदी के पास गई थी। 

विज्ञापन

गंगा की तेज धारा में बहने लगी गाय

अचानक गाय का पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगी। इस दौरान वहां से गुजर रहे आर्मी रिटायर्ड सुरेश पहलवान की नजर गंगा के तेज बहाव में तड़पती हुई गाय पर पड़ी। उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और नदी में कूद गए।

सुरेश का साहस देख सड़क से गुजर रहे कांवड़िये भी गाय को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े और किसी तरह गाय को नदी से बाहर निकाला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें